फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changes in Delhi-NCR

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में सोमवार को देखने को मिला। शाम के समय मौसम पूरी तरह बदल गया। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही ऐसी संभावना जताई थी । इस दौरान शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ।


आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 31 मार्च को भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अचानक गरज -चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दिन आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहने का भी अनुमान है। एक और दो अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन बादल नजर आ सकते हैं। वहीं तीन और चार अप्रैल को दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दिन 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed