{"_id":"5d870e908ebc3e93d56cc00b","slug":"weather-changed-in-delhi-ncr-monsoon-will-go-back-in-next-10-days-from-delhi-and-ncr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एनसीआर में मौसम सुहाना, आज भी हो सकती है बारिश, पढ़ें अगले 10 दिन कैसे रहेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एनसीआर में मौसम सुहाना, आज भी हो सकती है बारिश, पढ़ें अगले 10 दिन कैसे रहेगा मानसून
Sun, 22 Sep 2019 11:32 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार मानसून पूरी तरह से रूठा रहा। इतना कि राजधानी में बादल दिल खोलकर बरसे ही नहीं। अब जब मानसून के जाने का वक्त आ गया है, तो आसमान पर काले बादलों का आना-जाना शुरू हो गया है। शनिवार को अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। कुछ जगह तो ओले भी गिरे।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 21 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। ऐसे में शनिवार इस मानसून का आखिरी दिन था, लेकिन अभी राजधानी में बादलों का आना-जाना इस महीने के आखिर तक रहेगा और छिटपुट बारिश होती रहेगी।
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून के सीजन में अब तक दिल्ली में 380.4 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर 620 मिमी बारिश होनी चाहिए। मानसून दिल्ली से विदा होने के कगार पर पहुंच गया है, लेकिन बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण सितंबर में भी जुलाई-अगस्त की गर्मी का अहसास हो रहा था।
विज्ञापन
हालांकि बीते दो दिनों से उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है। इसका कारण दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही है। जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने के कारण दिल्ली में मौसम ने ऐसी करवट ली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और कुछ जगह तेज बारिश हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 25 व 26 सितंबर और इसके बाद भी हल्की बारिश की संभावना है। 30 सितंबर के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी और अक्तूबर की शुरुआत से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।