फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather changed in Delhi NCR monsoon will go back in next 10 days from delhi and NCR

दिल्ली में एनसीआर में मौसम सुहाना, आज भी हो सकती है बारिश, पढ़ें अगले 10 दिन कैसे रहेगा मानसून

Sun, 22 Sep 2019 11:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Sep 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
weather changed in Delhi NCR monsoon will go back in next 10 days from delhi and NCR
फाइल फोटो
इस बार मानसून पूरी तरह से रूठा रहा। इतना कि राजधानी में बादल दिल खोलकर बरसे ही नहीं। अब जब मानसून के जाने का वक्त आ गया है, तो आसमान पर काले बादलों का आना-जाना शुरू हो गया है। शनिवार को अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। कुछ जगह तो ओले भी गिरे। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 21 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। ऐसे में शनिवार इस मानसून का आखिरी दिन था, लेकिन अभी राजधानी में बादलों का आना-जाना इस महीने के आखिर तक रहेगा और छिटपुट बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन


विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून के सीजन में अब तक दिल्ली में 380.4 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर 620 मिमी बारिश होनी चाहिए। मानसून दिल्ली से विदा होने के कगार पर पहुंच गया है, लेकिन बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण सितंबर में भी जुलाई-अगस्त की गर्मी का अहसास हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीते दो दिनों से उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है। इसका कारण दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही है। जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने के कारण दिल्ली में मौसम ने ऐसी करवट ली है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और कुछ जगह तेज बारिश हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 25 व 26 सितंबर और इसके बाद भी हल्की बारिश की संभावना है। 30 सितंबर के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी और अक्तूबर की शुरुआत से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed