फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather After hard day sunshine meteorological department forecast

बदला मौसम का मिजाज: दिन भर कड़ी धूप के बाद शाम को बारिश, मिली राहत, पढ़ें विभाग का पूर्वानुमान

Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 10:27 PM IST
सार

विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए पारा 42 तक पहुंचने की संभावना जताई है। सप्ताह भर तक मौसम साफ रहने के कारण भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
weather After hard day sunshine meteorological department forecast
दिल्ली में सोमवार रात हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को सूरज के तेवर तल्ख हो गए। दिन भर तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम पारा 40 के पार रहा। शाम को पांच बजे के बाद मौसम का हल्का मिजाज बदला और बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए पारा 42 तक पहुंचने की संभावना जताई है। सप्ताह भर तक मौसम साफ रहने के कारण भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तेज धूप निकली रही, जिससे लोगों का गर्मी के कारण बुरा हाल रहा। हवा में नमी का स्तर 19 से 58 फीसदी रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा नजफगढ़ में 42, रिज में 41.8, जफरपुर में 41.5 व पीतमपुरा में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी मौसम साफ रहने के साथ पारा चढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से विभाग ने लगातार तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।  उधर, दिल्ली का एक्यूआइ  244, फरीदाबाद 270, गाजियाबाद 209, गुरुग्राम 234, ग्रेटर नोएडा 216 व नोएडा का 229 एक्यूआइ रहा। धूल भरी हवाएं चलने की वजह से अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत में अधिक सुधार की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed