फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weapon supplier of rajasthan arrested in gurugram

राजस्थान में हथियार बनाकर एनसीआर में सप्लाई का भंडाफोड़, एक काबू

Tue, 10 Sep 2019 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
weapon supplier of rajasthan arrested in gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

राजस्थान में हथियार बनाकर एनसीआर में गैंगस्टर सहित अन्य वांछित अपराधियों को हथियार आपूर्ति करने वाले एक आरोपी को अपराध शाखा सोहना ने वाटिका मोड़ बल्लभगढ़-सोहना रोड से काबू किया है। 

विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस ने 7 पिस्तौल बरामद की हैं। वह अब तक करीब 700 लोगों को हथियार बेच चुका है। आरोपी चुनाव से पहले इन हथियारों को अपराधियों को बेचने के लिए आया था। 
विज्ञापन


आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उन 700 लोगों का पता लगाया जाएगा जिन्हें उसने हथियार बेचे हैं। हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद करने के साथ उसके साथियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि रविवार देर रात अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर भरतपुर राजस्थान के गांव कैथवाड़ा निवासी उम्मर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 7 वर्ष से हथियार बनाकर बेच रहा है। अब तक वह गैंगस्टर सहित अन्य 700 अपराधियों को हथियार बेच चुका है। 

इसके लिए वह 2 हजार से 50 हजार रुपये तक कीमत वसूलता था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह हथियार बनाने के लिए सामान गांव के आसपास से ही खरीदता था। हथियार बनाने के औजार उसने गांव की ही पहाड़ी पर छिपाए हुए हैं। इन हथियारों को वह राजस्थान, मेवात, गुरुग्राम सहित एनसीआर में सप्लाई करता था।

ऑन डिमांड भी बनाता था हथियार
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी उम्मर ऑन डिमांड हथियार की आपूर्ति करता था। वह विशेष रूप से पिस्तौल, डोगा, लंबी नाल की बंदूक सहित अन्य हथियार ऑन डिमांड बनाकर आपूर्ति करता था। 

तैयार हो रही सूची
पुलिस ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर उन लोगों की सूची तैयार की जा रही है जिन्हें उसने हथियार बेचे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस सूची में गैंगस्टर सहित अन्य कुछ वांछित अपराधियों के नाम भी सामने आ रहे हैं जिन्हें एनसीआर में आसानी से हथियार उपलब्ध करवाए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed