फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   We were going to Chhapra I had no information about my train ticket pain of a woman collect dead body in Delhi

Delhi: 'हम छपरा जा रहे थे, मुझे अपने ट्रेन टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं', शव लेने गई महिला का दर्द

Sun, 16 Feb 2025 03:58 PM IST
Digvijay Singh एजेंसी
एजेंसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Feb 2025 03:58 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे गए लोगों में से एक की रिश्तेदार पूनम देवी रविवार को अपने परिवार के सदस्य का शव लेने के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह पहुंचीं।

विज्ञापन
We were going to Chhapra I had no information about my train ticket pain of a woman collect dead body in Delhi
पूनम देवी - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मारे गए लोगों में से एक की रिश्तेदार पूनम देवी रविवार को अपने परिवार के सदस्य का शव लेने के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह पहुंचीं। जहां उन्होंने दावा किया कि प्लेटफॉर्म बदलने के लिए अचानक अनाउंसमेंट हुई जिसके कारण रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा मुझे सूचना मिली कि शव यहां रखे गए हैं, इसलिए मैं अपने रिश्तेदार का शव लेने आई हूं। आगे पूनम ने बताया कि हम छपरा, बिहार जा रहे थे मुझे अपने ट्रेन टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही मुझे पता है कि मुझे किस ट्रेन में सवार होना था।

विज्ञापन


बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना रात करीब 10 बजे उस समय हुई जब हजारों श्रद्धालु महाकुंभ 2025 उत्सव के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर 14 पर एकत्र हुए, जहां प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी। इसके अतिरिक्त, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी के प्रस्थान में देरी के कारण प्लेटफार्म 12, 13 और 14 पर और भीड़भाड़ हो गई। इसी दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 18 लोगों की जान चली गई।    
विज्ञापन


इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को रेलवे की ओर से 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा रेलवे की तरफ से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed