फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   we provide land to build Ravidas temple from DDA said vijay goel

रविदास मंदिर के लिए डीडीए से दिलवाएंगे जमीन, देंगे एक माह का वेतन: विजय गोयल

Tue, 20 Aug 2019 01:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
we provide land to build Ravidas temple from DDA said vijay goel
विजय गोयल - फोटो : SELF

तुगलकाबाद में संत रविदास मंदिर तोड़े जाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष से मुलाकात की। विजय गोयल ने मंदिर को डीडीए से जमीन दिलाने का प्रस्ताव रखा। गोयल ने कहा कि मंदिर को दोबारा बनाया जाना चाहिए। इसके लिए गुरु रविदास जयंती समारोह समिति को वे अपना एक माह का वेतन भी देंगे। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः गुरु रविदास मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आदालत के फैसले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाए
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर डीडीए के उपाध्यक्ष से बातचीत हुई है। जल्द ही पास में ही जमीन देने पर चर्चा हुई है। डीडीए जल्द ही मंदिर के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि संत रविदास के मंदिर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जो लोग आज संत रविदास के मंदिर पर राजनीति कर रहे हैं, उन्होंने आज तक इस मंदिर की कभी सुध तक नहीं ली। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा राजनीति सीएम केजरीवाल और उनकी पार्टी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः प्रदर्शन कर कांग्रेस ने की संत रविदास मंदिर बनाने की मांग, भाजपा पर लगाया तोड़ने का आरोप

उन्होंने न कभी वाल्मीकि मंदिरों की सुध ली और न ही दलित समाज के लिए कोई काम किए। कांग्रेस भी इस पर राजनीति करने के लिए पहुंच गई थी। ये मंदिर जल्द से जल्द बनवाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed