{"_id":"5e5c505f8ebc3ef3f25125f7","slug":"way-to-board-the-meerut-expressway-from-indirapuram-will-open-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरापुरम से मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने को अगले सप्ताह खुलेगा रास्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरापुरम से मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने को अगले सप्ताह खुलेगा रास्ता
Mon, 02 Mar 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए इंदिरापुरम के हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। एनएचएआई अगले हफ्ते गौड़ ग्रीन कट से मेरठ-एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए कट खोल देगा।
विज्ञापन
यहां एक्सप्रेस-वे से इंदिरापुरम में आने वाली लेन का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने वाली लेन पर मिट्टी का स्लोप तैयार किया जा रहा है। उधर, दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने के लिए यूपी गेट के पास नई लेन भी लगभग तैयार हो चुकी है। अनुमानत: इसे 15 मार्च तक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभयखंड के पास गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट बंद होने से इंदिरापुरम के सैकड़ों वाहन चालकों को दिल्ली जाने के लिए हिंडन नहर के नीचे से गाजीपुर के पास से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों पांच से सात किमी लंबा चक्कर काटने को मजबूर हैं। जबकि दो पहिया वाहन चालकों को इंदिरापुरम साईं मंदिर कट से अंडरपास में होते हुए खोड़ा की ओर निकलना होता है लेकिन ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम लगता है।
विज्ञापन
यहां घंटों जाम में फंसे रहने के कारण लोगों के बीच विवाद भी हो जाता है। फिलहाल गौड़ ग्रीन कट पर एनएचएआई ने एक्सप्रेस वे से इंदिरापुरम में आने वाली लेन पर निर्माण पूरा कर लिया है।
अभयखंड से मेरठ-एक्सप्रेस वे पर चढ़ने वाली लेन पर रविवार को मिट्टी डालकर जेसीबी व रोलर से स्लोप में तैयार किया जा रहा था। अगले दो दिन में सड़क बन जाएगी। इसके बाद अधिकारी निरीक्षण करेंगे और फिर अगले हफ्ते तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाली (गौड़ ग्रीन कट और एलेवेटेड रोड के बीच) सिंगल लेन पर भी 70 फीसदी काम पूरा हो गया है। 15 मार्च तक सड़क निर्माण कर वाहन चालकों के लिए खोल दी जाएगी। एनएचएआई ने निर्माणाधीन लेन के बराबर में नई लेन को खोलकर वाहन चालकों को राहत दी थी।
एलिवेटेड रोड को जोड़ने में लगेगा समय
एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट की तरफ आने वाले एलिवेटेड रोड को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। गाजीपुर की ओर से मिट्टी डालकर अभी सीमेंटेड बैरियर लगाने का काम होगा। जबकि हिंडन नहर पुल पर सड़क निर्माण भी अधूरा है। इस पुल को अभी खोड़ा की तरफ से आने वाली सड़क से जोड़कर सीधे यूपी गेट की तरफ लाया जाएगा। साथ-साथ एलिवेटेड रोड को भी यूपी गेट से जोड़ने का काम होगा। यह अप्रैल तक पूरा हो पाएगा।
गौड़ ग्रीन एवेन्यू कट पर एक लेन तैयार हो चुकी है। दूसरी लेन पर मिट्टी डाली जा रही है। होली तक इसे तैयार कर इंदिरापुरम के लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के बराबर में दिल्ली से मेरठ आने वाली लेन को जल्द ही वाहन चालकों के लिए खोल दी जाएगी।
-मुदित गर्ग, डीजीएम, एनएचएआई