फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waterlogging in Mohan Nagar has crippled life, forcing people to wade through dirty water.

Delhi NCR News: मोहन नगर में जलभराव से जनजीवन बेहाल, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियों की सफाई नहीं होने से सड़क बनी तालाब, बदबू और मच्छरों से बढ़ा बीमारी का खतरा



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। शहर के वार्ड नंबर-4 स्थित मोहन नगर में जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर नालियों का गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। काफी समय से बनी इस समस्या के कारण लोगों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।



स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र की नालियां महीनों से साफ नहीं कराई गई हैं। नालियों में गाद और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसी वजह से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। जलभराव के चलते दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा क्षेत्र पानी में डूब जाता है। गंदे पानी से उठ रही बदबू के कारण आसपास रहना मुश्किल हो रहा है, वहीं मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। मोहल्लावासियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन केवल आश्वासन देता है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और क्षेत्र में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों से बातचीत



पिछले कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। - रवि, निवासी मोहन नगर




गंदे पानी और मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। बदबू से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

आशीष, निवासी मोहन नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article