फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waterlogging and Traffic jam on roads in many areas Due to rain

Delhi-NCR Weather Update : आज भी होगी बारिश, मौसम विभग ने तीन दिन तक बरसात का अलर्ट जारी किया

Wed, 11 Sep 2024 12:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Sep 2024 12:45 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्य स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

विज्ञापन
Waterlogging and Traffic jam on roads in many areas Due to rain
बारिश के चलते लगा जाम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्य स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली। बादल छाने के साथ ही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश रुकी तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में सड़कों पर जाम लग गया। इससे नौकरी पेशा लोगों को खासी परेशानी हुई। आईटीओ, डीएनडी, आश्रम और रिंग रोड पर भलस्वा के पास खासी दिक्कतें हुईं। शाम को कई इलाकों में बारिश का दौर चला, जोकि देर रात तक जारी रहा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चला। इससे उमस बढ़ गई। शाम को कई इलाकों में बारिश का दौर चला, जोकि देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 100 से 65 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 34.3, आया नगर में 34.2 व पालम में 34.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed