{"_id":"133be7be17fd2ff9f54f43648668afb9","slug":"water-will-now-atm-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अब एटीएम से मिलेगा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अब एटीएम से मिलेगा पानी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 17 Aug 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में अब एटीएम से पैसा ही नहीं पानी भी निकलेगा। नगर निगम दिल्ली और गुजरात की तर्ज पर शहर में वाटर एटीएम लगाने की तैयारी कर रहा है। यह एटीएम पाश कालोनियों में नहीं बल्कि मलिन बस्तियों में भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को शुद्ध मिनरल युक्त और सस्ता पानी मिल सके।
विज्ञापन
जल्द ही गुजरात की एक कंपनी नगर निगम में अपना प्रेजेंटेशन देगी। निगम अफसर खुद भी दिल्ली में लगे वाटर एटीएम का मुआयना करेंगे।
दरअसल, शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में शुद्ध पानी की समस्या है। खासतौर से टीएचए में ग्राउंड वाटर खारा होने की वजह से पानी का संकट है। लोग 25 से 30 रुपये में 20 लीटर पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
यही हालत लाइनपार क्षेत्र की है। इस योजना के तहत निगम 20 से 25 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर लोगों को पानी देगा। यानी 20 लीटर पानी के लिए लोगों को सिर्फ चार से पांच रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
निगम अधिकारी यह योजना प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इससे लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा और निगम को इनकम भी होगी।
पानी लेने के लिए एटीएम में कैश और कार्ड दोनों से भुगतान का ऑप्शन होगा। नियमित रूप से पानी लेने वाले कार्ड भी बनवा पाएंगे। जबकि कभी कभार पानी लेने वाले सिक्का डालकर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
इस व्यवस्था से विजयनगर, प्रताप विहार, कैलाश नगर, कैला भट्टा, पटेल नगर, सेवा नगर, नंदग्राम, संजय नगर, बागू, डूंडाहेड़ा, वैशाली, कौशांबी, वसुंधरा, डेल्टा कालोनी, झंडापुर, कड़कड़ मॉडल, साहिबाबाद गांव, शालीमार गार्डन, श्यामपार्क, राजेंद्र नगर, लाजपतनगर के लोगों को लाभ मिलेगा।
अधिशासी अभियंताएके सिंह ने बताया कि गुजरात में दो दिन के सेमिनार के दौरान वाटर एटीएम की योजना की जानकारी मिली। एक प्राइवेट कंपनी गाजियाबाद आकर प्रेजेंटेशन करेगी। जल्द ही इसे गाजियाबाद में लागू करने की योजना तैयार की जा रही है।