फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water will be available from RO ATM instead of water tanker

Delhi: वाटर टैंकर की जगह आरओ एटीएम से मिलेगा पानी, सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को दिए निर्देश

Sat, 30 Sep 2023 08:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Sep 2023 08:55 AM IST
विज्ञापन
Water will be available from RO ATM instead of water tanker
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में पानी की आपूर्ति, आरओ एटीएम, यमुना की सफाई, सीवर सिस्टम की सफाई की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जेजे क्लस्टर्स के अलावा जहां भी टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है, उन जगहों को चिंहित कर वहां भी आरओ एटीएम लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे दिल्ली में टैंकर से पानी की सप्लाई को पूरी तरह से खत्म करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा केजरीवाल ने यमुना को जून 2024 तक पूरी तरह से साफ करने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड से विस्तृत प्लान मांगा है।

विज्ञापन

 
हरिनगर के खजान बस्ती, शकूरबस्ती, कालका जी के देशबंधु अपार्टमेंट और झरोदा में आरओ प्लांट लग गए हैं, जबकि 30 आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में करीब 500 आरओ प्लांट लगाने की योजना है। इसके लिए लोगों को वाटर एटीएम (कार्ड) दिया गया है। इस वाटर एटीएम की मदद से प्रति व्यक्ति 20 लीटर पानी प्रतिदिन ले सकता है। डीजेबी के अधिकारियों को स्थान चिन्हित करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिन क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है, वहां आरओ एटीएम लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

990 एमजीडी पानी का हो रहा है उत्पादन 
डीजेबी के अधिकारियों ने केजरीवाल को अवगत कराया कि दिल्ली जल बोर्ड अभी 990 एमजीडी पानी का उत्पादन कर रहा है। इसे 1222.65 एमजीडी तक लेकर जाने की योजना है। केजरीवाल ने डीजेबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में लग चुके सभी ट्यूबवेल्स का सर्वे किया जाए।

विज्ञापन

झीलों और एसटीपी की टीम बनाई जाएगी
उन्होंने बताया कि सात झीलों और एसटीपी की एक टीम बनाई जाए। साथ ही वाटर रिचार्ज और रि-साइकिल की भी एक टीम बने। सातो झीलों में जल्द से जल्द आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए। रि-साइकिल में झीलों और एसटीपी शामिल किया जाए। केजरीवाल ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट की समीक्षा करते हुए कहा कि वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर टाइम लाइन के आधार पर काम किया जाए।

विज्ञापन

यमुना की सफाई का प्लान मांगा
केजरीवाल ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट के कार्य में उतनी तेजी नहीं है, जितनी आपेक्षित है। उन्होंने इसके काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यमुना में अब गंदा पानी जाना स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए और क्या कदम उठाए जाएं, इसका पूरा प्लांट बनाएं। जून 2024 तक यमुना को पूरी तरह साफ करने को लेकर बेहद गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed