फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water supply problem in gurgaon for three days

तीन दिन से बिना पानी के रह रहे दस हजार घर

Sat, 11 Apr 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 11 Apr 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
Water supply problem in gurgaon for three days

वार्ड नंबर-19 की कई कॉलोनियों के करीब दस हजार घरों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे हाहाकार की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


चार-आठ मरला बूस्टिंग स्टेशन से लेकर लक्ष्मी गार्डन व हीरा नगर को जोड़ने वाली पाइप लाइन में नगर निगम ने बदलाव किया है।

पाइप लाइन बिछाने का काम बहुत पहले पूरा हो चुका था। उस लाइन में जाने वाली मास्टर पाइप लाइन अब तक नहीं लगी है। तीन दिन पहले लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति बंद कर रात में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद से पानी आपूर्ति बाधित है। बताते हैं इस दौरान ठेकेदार की ओर से राजू स्वीट के पास होने वाला ज्वाइंट गड़बड़ होने से परेशानी हुई।

पार्षद की ओर से टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है जो पर्याप्त नहीं है। टैंकर आने के बाद कॉलोनी में अलग ही नजारा दिखता है। पानी लेने के लिए मारामारी मची रहती है। निगम की ओर से पूर्व सूचना नहीं मिलने पर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने क्या कहा:
तीन दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। इसको कब तक ठीक किया जाएगा, कोई पता नहीं चल रहा है।
 -सुदर्शन कुमार, लक्ष्मी गार्डन निवासी

पाइप लाइन बदलने की सूचना नहीं दी गई है। यदि पहले से जानकारी होती तो पानी इकट्ठा कर कर लेता।
-संतोष कुमार, लक्ष्मी गार्डन निवासी।

पानी की आपूर्ति कब शुरू होगी, इसका पता नहीं है। टैंकर आने के बाद सबको पानी लेने का मौका मिलना चाहिए।
-आर चावला, लक्ष्मी गार्डन निवासी

तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। नगर निगम की ओर से टैंकर आने के बाद सबको पानी मिलना चाहिए।
-कृष्ण कुमार, लक्ष्मी गार्डन निवासी

कहां-कहां बाधित है पानी की आपूर्ति : चार-आठ मरला, लक्ष्मी गार्डन, हीरा नगर, ओम नगर, पटौदी रोड, खांडसा रोड आदि।

बूस्टिंग स्टेशन से डेढ़ किमी दूरी तक मास्टर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। तीन दिन की समस्या से लोगों की तीस साल की समस्या समाप्त हो रही है। रविवार की सुबह तक पानी की आपूर्ति ठीक हो जाएगी।
-सुरेश कुमार दुआ, पार्षद, वार्ड-19

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed