फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water shortage in Delhi for three days 40 percentage of the people in the area will be troubled

राजधानी में तीन दिन पानी की किल्लत: 40% इलाके के लोग होंगे परेशान, दिल्ली जल बोर्ड बोला- विवेकपूर्ण उपयोग करें

Tue, 29 Oct 2024 06:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 06:05 PM IST
सार

जल संकट के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल बोर्ड के अधिकारियों ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है ताकि संकट के दौरान लोगों को कुछ राहत मिल सके। 

विज्ञापन
Water shortage in Delhi for three days 40 percentage of the people in the area will be troubled
दिल्ली में तीन दिन पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी निवासियों को इस बार दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। राजधानी में पानी की समस्या का मुख्य कारण गंग नहर और यमुना नदी से जल आपूर्ति में कमी है। इस समय गंग नहर में सफाई का कार्य चल रहा है, इस कारण गंग नहर से जल आपूर्ति बंद कर दी गई है। वहीं, यमुना नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा सामान्य से कहीं अधिक हो गई है, जिससे जल शोधन संयंत्रों पर सीधा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल, सोनिया विहार और भगीरथी जल शोधक संयंत्र इस समय अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि यमुना नदी के पानी में अमोनिया की अधिकता के कारण जल को शुद्ध करने में दिक्कतें आ रही हैं। यमुना में अमोनिया का स्तर 1 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) से अधिक हो गया है, जबकि जल शोधन के लिए इसकी सुरक्षित मात्रा 0.5 पीपीएम से कम होनी चाहिए। अमोनिया की अधिकता के चलते संयंत्रों में जल शोधन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पानी की आपूर्ति कम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बर्बादी से बचें। दिल्ली में पानी की आपूर्ति मुख्य रूप से गंग नहर, यमुना नदी और भूजल स्रोतों से होती है। हालांकि, गंग नहर में सफाई कार्य के कारण वहां से जल आपूर्ति फिलहाल बंद है। ऐसे में यमुना नदी से मिलने वाले पानी पर निर्भरता बढ़ गई है, लेकिन अमोनिया की अधिकता ने इस पानी को शोधन में बाधा उत्पन्न की है।

विज्ञापन

जल संकट के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल बोर्ड के अधिकारियों ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है ताकि संकट के दौरान लोगों को कुछ राहत मिल सके। हालांकि, त्योहारों के समय पानी की मांग अधिक होती है, ऐसे में जल संकट को लेकर जनता में चिंता बढ़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि गंग नहर में सफाई का कार्य दिवाली के बाद पूरा होने की उम्मीद है, जिससे जल आपूर्ति में सुधार हो सकता है।

गंग नहर से जल बोर्ड के सोनिया विहार व भगीरथी जल शोधक संयंत्र को कच्चा पानी उपलब्ध होता है। अब गंग नहर बंद होने के कारण इन दोनों संयंत्रों को यमुना नदी से जोड़ा गया है। मगर यमुना नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण इन दोनों संयंत्रों के साथ-साथ उससे जुड़े वजीराबाद व चंद्रावल संयंत्र में भी पानी का उत्पादन गिर गया है। लिहाजा करीब 40 प्रतिशत इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed