फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   water production in Wazirabad and Chandrawal plants decreased by 25-30% Due to  falling water level of Yamuna

दिल्ली में जल संकट! यमुना का जल स्तर गिरने से पानी उत्पादन 25-30% घटा, पानी का संयम से उपयोग करने की अपील

Fri, 13 Jun 2025 06:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

यमुना नदी के वजीराबाद बैराज पर जल स्तर गिरने से दिल्ली के वजीराबाद और चंद्रावल जल संयंत्रों में पानी उत्पादन 25-30% कम हुआ। इससे राजधानी में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है और संकट गहराने की आशंका है।

विज्ञापन
water production in Wazirabad and Chandrawal plants decreased by 25-30% Due to  falling water level of Yamuna
यमुना नदी - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुना नदी स्थित वजीराबाद बैराज पर जल स्तर सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। इस कारण दिल्ली जल बोर्ड के प्रमुख जल संयंत्र वजीराबाद और चंद्रावल में पानी का उत्पादन 25 से 30 प्रतिशत तक घट गया है। लिहाजा भीषण गर्मी में दिल्ली के करीब 30 प्रतिशत इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है।

विज्ञापन


जल बोर्ड के अनुसार, वजीराबाद बैराज का जल स्तर सामान्यत 674.50 फीट होना चाहिए, लेकिन फिलहाल यह घटकर 668.70 फीट रह गया है। इस गिरावट के चलते दोनों संयंत्रों को आवश्यक कच्चे जल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे संयंत्रों की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा से यमुना नदी के जरिए आने वाले जल की आपूर्ति में कमी इस संकट का मुख्य कारण है। दिल्ली हर साल गर्मी के मौसम में इस कारण जल संकट से जूझती है।
विज्ञापन


वजीराबाद संयंत्र से जुड़े अनेक इलाकों में पानी का दबाव बेहद कम हो गया है। इनमें मजनूं का टीला, आईएसबीटी, जीपीओ, आईटीओ, हंस भवन, एलएनजेपी अस्पताल, डिफेंस कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, शालीमार बाग, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, मॉडल टाउन, पंजाबी बाग, आजादपुर, राजघाट, रामलीला मैदान और साउथ दिल्ली के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं, चंद्रावल संयंत्र से जुड़े सिविल लाइन्स, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, प्रेम नगर और इंदरपुरी में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड ने जनता से अपील की है कि जब तक जल स्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक पानी का उपयोग संयमपूर्वक करें। जरूरत पड़ने पर टैंकर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसके लिए जल बोर्ड की हेल्पलाइन पर संपर्क किया ज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed