{"_id":"6d0dfcde361770a2b911bc6c6f934b4f","slug":"water-of-the-double-decker-passenger-trse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को तरसे डबल डेकर के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को तरसे डबल डेकर के यात्री
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ रेलवे यात्री पखवाड़ा मनाकर यात्रियों को सुविधाएं देने का दावा कर रहा है, वहीं यात्रियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को लखनऊ से आनंद विहार के लिए चली ट्रेन के एक कोच के टॉयलेट्स और वाशबेसिन में पानी नहीं होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन गाजियाबाद पहुंची तो यात्रियों ने स्थानीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन में लखनऊ से दिल्ली के लिए सफर कर रहे यात्री एसएन शाहिद हुसैन ने बताया कि कोच संख्या-सी-8 में लखनऊ से पानी नहीं भरा गया।
टॉयलेट्स और वाशबेसिन में भी पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने पानी न होने की शिकायत बरेली, मुरादाबाद स्टेशन और टीटीई से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गई। उन्होंने इसकी सूचना आनंद विहार को भेजी। इससे पहले दो बार डबल डेकर ट्रेन के कई कोच में एसी न चलने पर यात्रियों ने हंगामा किया था।