फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water for 2.50 million people crisis.

पानी के लिए तरसेंगे 2.50 लाख लोग

Fri, 22 May 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Water for 2.50 million people crisis.
नगर निगम अफसरों के काम करने की सुस्त रफ्तार से टीएचए की 15 से ज्यादा कालोनियों में पानी के लिए हाहाकार मचेगा।
विज्ञापन


टीएचए में 44 करोड़ की लागत से 15 ट्यूबवेल, एक रेनीवेल, ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।

बावजूद अभी तक  लोगों को कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। मई माह बीतने को है और पानी की डिमांड डेढ़ गुना हो गई है। ऐसे में निगम अफसरों का रवैया लोगों पर भारी पड़ेगी।

जल निगम अधिकारी नगर निगम को वाटर स्कीम टेकओवर कर लोगों को पानी कनेक्शन देने की अनुमति दे चुके हैं। लेकिन नगर निगम (जलकल विभाग) के अधिकारियों ने अभी तक स्कीम का संयुक्त निरीक्षण भी नहीं किया।
विज्ञापन


जून माह में गर्मी के साथ पानी की डिमांड और बढ़ेगी, लेकिन सुस्त अफसरों के चलते लोगों को फिर परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

यूआईडीएसएसएमटी स्कीम के तहत जल निगम ने मोहननगर जोन की 20 कालोनियों में वाटर सप्लाई के लिए 15 नलकूप, एक रेनीवेल, 4 ओवरहेड टैंक, 3 अंडरग्राउंड टैंक और करीब 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर पेयजल संसाधन जुटाए हैं।  इस योजना से टीएचए को 26 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कालोनियों को मिलना है पानी
गगन विहार, भोपुरा, हर्ष विहार, तुलसी निकेतन, डिफेंस कालोनी, कृष्णा विहार कुटी, पंचशील कालोनी, गरिमा गार्डन , अशोक विहार, इकबाल कालोनी, सिकंदरपुर, पसौंडा, करहेड़ा, न्यू करहेड़ा, राजीव कालोनी, अर्थला, संजयनगर,  न्यू हिंडन विहार


नलकूप और ओवरहेड टैंकों को हैंडओवर करने के लिए निगम को पत्र भेजा गया है। अभी तक निगम ने इसका ज्वाइंट इंस्पेक्शन भी नहीं किया। - वाईके जैन, मुख्य अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed