फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water crisis in Delhi due to increasing ammonia in Yamuna

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से दिल्ली में जल संकट, 30 एमजीडी घटी जलापूर्ति

Tue, 29 Jan 2019 05:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Delhi due to increasing ammonia in Yamuna
यमुना - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में यमुना में औद्योगिक अपशिष्ट डालने की वजह से दिल्ली में पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। प्रदूषक तत्वों की बढ़ोतरी से सोमवार को एक बार फिर यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा अचानक बढ़ गई। यमुना में अमोनिया का मौजूदा स्तर 2.2 पीपीएम है, नतीजतन वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल संयंत्रों से दिल्ली में जलापूर्ति 30 एमजीडी (मिलियन गैलन पर डे) कम हो गई है। इससे लोगों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए अन्य जल संयंत्रों पर दबाव बढ़ गया है। आने वाले कुछ दिनों में पानी का प्रेशर कम रह सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड की ओर से न्यायालय से यह भी आग्रह किया जाएगा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) सहित अन्य उत्तरदायी संस्थाओं को इस प्रदूषण को रोकने के निर्देश दिए जाएं। दिल्ली उच्च न्यायालय को यह भी बताया जाएगा कि किन-किन स्रोतों से यमुना नदी में पानी आता है, जो हरियाणा सिंचाई विभाग के सीधे तौर पर नियंत्रण में हैं।     
विज्ञापन


इन इलाकों में जलापूर्ति घटी
बाहरी दिल्ली, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कई इलाकों, पुरानी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। जल बोर्ड सामान्य तौर पर प्रतिदिन करीब 900 एमजीडी पानी की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के विभागों की नाकामी से यमुना में बढ़ रहा है प्रदूषण     
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक दिल्ली में पेयजल की जरूरत के लिए वजीराबाद रिजर्वायर को हमेशा भरा रखना है। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर पा रहा है। वजीराबाद रिजर्वायर में प्रदूषक तत्वों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह हरियाणा सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागों की नाकामी है। 


केंद्र से अनुरोध के बाद भी नहीं मिली राहत      
दिल्ली जल बोर्ड की ओर से केंद्र से भी अनुरोध किया गया है कि हरियाणा सरकार को यमुना में प्रदूषण रोकने संबंधी कदम उठाने के निर्देश दें। दिल्ली जल बोर्ड ने जल संसाधन मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय और सीपीसीबी सहित तमाम संबंधित एजेंसियों को इस संबंध में पत्र लिखा है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed