फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water crisis at the district hospital since Sunday night; administration fails to make alternative arrangements.

Delhi NCR News: रविरार रात से जिला अस्पताल में पानी संकट, वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाया प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन










पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार रात से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी हो रही है। अस्पताल के प्रसूति वार्ड सहित कई वार्डों में पानी नहीं होने से शौचालयों का उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। मरीजों का कहना है कि सुबह से अब तक समस्या बनी हुई है, लेकिन उनकी सुध लेने कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पिछले 15 दिनोंं में तीसरी बार हुआ पानी संकट

जिला नागरिक अस्पताल में पहले भी पानी संकट होता रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली है। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब जिला नागरिक अस्पताल में पानी की समस्या उत्पन्न हुई है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया। सबसे गंभीर बात यह है कि पानी की सप्लाई बंद होने के बाद भी मरीजों के लिए टैंकर या अन्य माध्यम से वैकल्पिक पानी की व्यवस्था नहीं की गई। इसका खामियाजा प्रसूताओं, मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ा। अस्पताल जैसी संवेदनशील संस्था में बार-बार एक ही समस्या का सामने आना व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप फटने से जलआपूर्ति हुई बाधित
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पाइप फटने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। पाइप की मरम्मत के लिए संबंधित कर्मचारियों को तुरंत निर्देश दे दिए गए हैं। पाइप ठीक होते ही अस्पताल में जलापूर्ति व्यवस्था दोबारा सुचारु कर दी जाएगी।

मरीजों से बातचीत


वार्ड में भर्ती शौचालयों में पानी नहीं है। पीने और अन्य जरूरतों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे हमें काफी दिक्कत हो रही है। -अनीता, मरीज


मजबूरी में हमें बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। अस्पताल में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अतिरिक्त खर्चा करना पड़ रहा है। -संतोष मरीज
पानी की कमी के कारण हमारे परिवार के लोगों को पीने का पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है जिससे हमारा खर्च भी बढ़ रहा है। -चंचल, मरीज
रात से ही पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हमारा हाल जानने के लिए नहीं आया। -धर्मवीर परिजन

वर्जन

पानी की आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग की टीम समस्या दूर करने में जुटी हुई है और जल्द ही पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। -डॉ. संजय शर्मा,डिप्टी सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article