{"_id":"b6594526fa708e3e214c627eb861f8cb","slug":"water-crises-in-faridabad-sector-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Mar 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में गर्मी की अभी शुरुआत हुई भी नहीं कि शहर में पेयजल की समस्या पैदा होने लगी। सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए के महासचिव आरएस मदान का कहना है कि गर्मी के दिनों में यह समस्या गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन
अभी यहां के लोग टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण सेक्टर के ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।
विज्ञापन
Live Update: 12 मार्च के दिनभर की घटनाएं
लोग उन पर जानवर बांध रहे हैं। लोगों ने अवैध रूप से सर्विस स्टेशन खोल रखा है। इससे लगातार भूजल स्तर गिरता जा रहा है।
एसोसिएशन के उपप्रधान आरआर किशोर का कहना है कि सेक्टरवासी नगर निगम को शिकायतें दे-देकर तंग आ चुके हैं। अब सेक्टर के लोग मजबूर होकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन