{"_id":"863e8a635029746b8e60fb4c1a5ea252","slug":"water-crises-in-delhi-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली समेत कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली समेत कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अनेक इलाकों के लोगों को अगले दो दिन पेयजल का सामना करना पड़ेगा। जल बोर्ड के अनुसार, किलोकरी मेन लाइन में लीकेज हो गई।
विज्ञापन
इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को एनडीएमसी के अधिकतर इलाकों के अलावा पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद, चांदनी चौक, दरियागंज, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल, टाउनहॉल, कश्मीरी गेट, मोरी गेट, अजमेरी गेट, रामलीला मैदान के आसपास के इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर, डिफेंस कॉलोनी, जनता फ्लैट कालकाजी, साउथ एक्स आदि इलाकों में पानी नहीं आएगा।