{"_id":"3e0ece641ee73af3e9f5d847be3dad88","slug":"water-complain-does-at-jal-board-s-website-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की शिकायत अब जलबोर्ड की वेबसाइट पर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की शिकायत अब जलबोर्ड की वेबसाइट पर करें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड ने ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण और शिकायत का स्टेटस चेक करने की सुविधा शुरू की है। जनशिकायत निवारण प्रणाली में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता अपनी शिकायतें दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट (www.delhijalboard.nic.in) पर दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही 24 घंटे 1916 टोल फ्री नंबर भी शिकायत के लिए मौजूद है। जलबोर्ड का कहना है कि शिकायत दर्ज होने पर शिकायतकर्ता को वापसी मैसेज भेजा जाएगा। ईमेल या फोन पर भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा के भीतर निवारण नहीं होगा तो शिकायतों को उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों को ट्रैक करेंगे। जलबोर्ड ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे शिकायतों को निजी स्तर पर और प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।
विज्ञापन