फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   water boostin station starts for sikander ghosi

सिकंदर घोसी के लिए हुई वाटर बूस्टिंग स्टेशन की शुरूआत

Sat, 21 May 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 21 May 2016 09:11 AM IST
सार

  • 15 लाख लीटर क्षमता के बूस्टिंग निर्माण पर खर्च किए गए 88 लाख रुपये 
  • 15 लाख लीटर क्षमता के बूस्टिंग निर्माण पर खर्च किए गए 88 लाख रुपये
  • गांव में 80 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही है सड़क

विज्ञापन
water boostin station starts for sikander ghosi
demo pic

विस्तार

गुडग़ांव में शुक्रवार को वार्ड नंबर 34 की निगम पार्षद रमा रानी राठी ने सिकंदरपुर घोसी गांव के लिए एमजी रोड पर नगर निगम द्वारा बनाये गए वाटर बूस्टिंग स्टेशन की शुरूआत की। हालांकि इसकी शुरूआत के लिए मेयर विमल यादव को पहुंचना था, लेकिन दूसरी जगह व्यस्त होने के कारण वे शामिल नहीं हो सके, जिसके बाद गांव की बुजुर्ग महिलाओं के साथ मिलकर निगम पार्षद ने कार्यक्रम की शुरूआत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बूस्टिंग स्टेशन 15 लाख लीटर क्षमता का है और लगभग 88 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके शुरू होने से गांव में पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। हालांकि गर्मी के चरम पर होने से इन दिनों सप्लाई की थोडी किल्लत चल रही है, लेकि न हुडा विभाग से बात की है, जल्द ही सप्लाई का समाधान करा दिया जाएगा। पानी की किल्लत होने तक निगम की तरफ से टैंकर की भी सुविधा है, जिसके लिए ग्रामीण पार्षद कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा है और एक मुख्य सड़क के लिए एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। इसके बाद गांव में सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने सीवर व गांव में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने व पानी की किल्लत को देखते हुए दो नए टयूबवैल लगवाने की मांग की। सफाई व्यवस्था के लिए मौके पर ही वरिष्ठ सफाई निरीक्षक को कहा गया और टयूबवैल लगवाने के लिए कार्यकारी अभियंता धर्मबीर मलिक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। निगम पार्षद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव के लाल डोरा के बाहर भी विकास कार्य कराए जाएंगे।


इस मौके पर जीसीसी के अध्यक्ष आरएस राठी, अमरनाथ शर्मा, छतर सिंह सरपंच, ग्रामीण जगपाल यादव, रविंद्र यादव, संजीव यादव, योगी यादव, रामकुमार यादव, टुन्नु यादव, रामरती, चंद्रवती, जानकी देवी, दयानंद यादव, मलखान सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed