फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water Board to resolve drinking water shortage, supply will be done through 600 electric tankers

Delhi NCR News: पेयजल किल्लत दूर करेगा जल बोर्ड, 600 इलेक्ट्रिक टैंकरों से होगी आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
-प्रदूषण-मुक्त और जीपीएस से लैस होंगे टैंकर, ऐप से बुकिंग की सुविधा, जल्द जारी किया जाएगा टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में अगले साल गर्मियों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। जल बोर्ड की बैठक में 600 इलेक्ट्रिक पानी के टैंकर किराए पर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था नहीं बल्कि संरचनात्मक सुधार है।

जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 600 टैंकरों में से 300 टैंकर उन रिहायशी इलाकों में तैनात होंगे जहां मुफ्त पानी की सप्लाई होती है और अक्सर गर्मियों में भारी कमी देखी जाती है, खासकर अनधिकृत कॉलोनियों, जेजे क्लस्टर और टेल-एंड इलाकों में। बाकी 300 टैंकर व्यावसायिक और संस्थागत इलाकों के लिए होंगे जो भुगतान के आधार पर सर्विस देंगे। इससे बोर्ड की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

ऐप से बुक और ट्रैक कर सकेंगे लोग

खास बात यह है कि सभी टैंकर स्टेनलेस स्टील टैंक से बने होंगे और रियल-टाइम जीपीएस ट्रैकर से लैस होंगे। लोगों को टैंकर के लिए भटकना या फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए टैंकर बुक और लाइव ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे कालाबाजारी और देरी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में 1000 डीजल टैंकरों से हो रही पेयजल आपूर्ति
वर्तमान में जल बोर्ड लगभग 1000 डीजल टैंकरों से सप्लाई कर रहा है, जिन पर ग्रेप के दौरान प्रदूषण मानकों को लेकर रोक लग जाती थी और सप्लाई ठप हो जाती थी। इलेक्ट्रिक टैंकरों से यह समस्या खत्म होगी। दिल्ली की पानी की मांग 1250 एमजीडी है, जबकि आपूर्ति करीब 1000 एमजीडी ही है। 45 प्रतिशत पानी एनआरडब्ल्यू (लीकेज-चोरी) में बर्बाद हो जाता है। ऐसे में टैंकर ही कई इलाकों के लिए आखिरी सहारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed