{"_id":"f4b7c13aac66f942693df488a29eacb4","slug":"water-becomes-like-acid-notic-to-170-factories-in-wajeerpur-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब जैसा हो गया पानी, 170 फैक्ट्रियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब जैसा हो गया पानी, 170 फैक्ट्रियों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 May 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वजीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) की तलवार लटकी है। कमेटी ने औद्योगिक क्षेत्र की करीब 170 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें निर्देश दिया है कि इलाके से गुजरने वाले नाले में साफ पानी ही छोड़ा जाए। ऐसा न होने की हालत में उद्यमियों पर कार्रवाई जाएगी।
अधिकारियों की मानें तो बीते दिनों डीपीसीसी ने औद्योगिक क्षेत्र के नालों के पानी की जांच की थी। इस दौरान पता चला था कि नाले के पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है। कई जगहों पर पानी तेजाब जैसा पाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद डीपीसीसी ने नोटिस जारी की कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने के बाद ही नालों में डाला जाए। पंद्रह मई के बाद दिल्ली जल बोर्ड पानी के गुणवत्ता की जांच करेगा। अगर नाले का पानी मानक से खराब रहा तो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बारे में वजीरपुर स्माल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकुमार बंसल का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र का सारा पानी सीईटीपी के जरिए ही नालों में जाता है। ऐसे में संभव नहीं कि नाले के पानी की गुणवत्ता खराब होने का सवाल नहीं उठता। इसकी जानकारी डीपीसीसी को दे दी जाएगी।