फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water and sewer network in Begumpur will soon be strengthened

Delhi NCR News: बेगमपुर में पानी-सीवर नेटवर्क जल्द होगा मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
अधूरे काम पर मंत्री ने जताई नाराजगी, अफसरों को सख्त निर्देश, पिछली सरकार पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रभारी मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बेगमपुर में वर्षों से अधूरे पड़े सड़क, पानी और सीवर लाइन के कामों को देखकर नाराजगी जताई और अफसरों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को उन्होंने उप महापौर जय भगवान यादव के साथ सफाई और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने पानी की पुरानी लाइनों और सीवर नेटवर्क को तुरंत सुधारने को कहा। सड़कों, नालों, पुलिया और सामुदायिक भवन के अधूरे काम देखकर उन्होंने गुणवत्ता के साथ तेजी से इन्हें पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पिछली सरकार पर लापरवाही और अनियमितताओं का आरोप लगाया। डीएसआईआईडीसी की बांके बिहारी रोड अधूरी मिली और नाले का काम भी लंबित था, जिसे तुरंत पूरा करने को कहा गया। पीडब्ल्यूडी को मेन रोड पर रुके नाले का काम खत्म करने और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को श्मशान रोड पर पुलिया बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुर के सामुदायिक भवन में बिजली कनेक्शन न होने और बरवाला रोड पर सड़क व सीवर कार्य धीमे पाए जाने पर मंत्री ने विभागों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed