{"_id":"b84fae09000df1a0130005b938d2a0d7","slug":"watchman-found-dead-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने गया था वो, दोबारा नहीं उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने गया था वो, दोबारा नहीं उठा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Jul 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सूरजकुंड के सेक्टर-46 क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के कार्य में लगे एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चौकीदार का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेक्टर-46 स्थित पावर हाउस के पास पेड़ के नीचे पड़ा है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी लाल चंद ने बताया कि मृतक की पहचान जगदीश भारती (40) के रूप में हुई। वह सेक्टर-46 की झुग्गियों में अकेला रहता था और मूल रूप से झारखंड के जिला चपरू के गांव जोगियारा का निवासी था।
विज्ञापन
मृतक के साथियों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि वह सेक्टर-46 के पास हो रहे मेट्रो निर्माण के कार्य में चौकीदारी करता था।
वह मंगलवार दोपहर लंच के लिए गया था, जिसके बाद पेड़ के नीचे सोने चला गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।