फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was threatening airport and train by elderly

एयरपोर्ट और ट्रेन उड़ाने की धमकी देने वाला था बुजुर्ग, गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 10:19 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Was threatening airport and train by elderly

जेएनयू के छात्र कन्हैया को नहीं छोड़ने पर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले बुजुर्ग को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोहर्रम अली (60) के रूप में हुई है। उसने खुलासा किया है कि बेटी के जेठ को सबक सिखाने के लिए उसके नाम से लिए सिम से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त डीके गुप्ता ने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर एक शख्स ने कंट्रोल रूम में फोन कर आईजीआई टर्मिनल तीन पर बम लगाए जाने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजाहिद ने इस नंबर के सिम खरीदने से ही इंकार कर दिया

Was threatening airport and train by elderly

उसने धमकी दी कि जेएनयू के छात्र कन्हैया को नहीं छोड़ा तो एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता टर्मिनल तीन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।


लेकिन, वहां कोई विस्फोटक नहीं मिला। कॉल को हॉक्स करार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  जांच के दौरान पता चला कि एयरपोर्ट पर बम रखे जाने की जानकारी देने से दो घंटे पूर्व दिल्ली से दरभंगा जाने वाली ट्रेन में भी बम रखे जाने की जानकारी दी गई थी।

दोनों ही सूचना एक ही फोन नंबर से दी गई थी। पुलिस ने फोन के मालिक न्यू उस्मानपुर निवासी मुजाहिद अली को हिरासत में लेकर से पूछताछ की। मुजाहिद ने इस नंबर के सिम खरीदने से ही इंकार कर दिया।

मोहर्रम अली ने सिम को मुजाहिद अली के पहचान पत्र पर खरीदा था

Was threatening airport and train by elderly

उसके बाद पुलिस ने सिम जारी करने वाले न्यू सीलमपुर स्थित दुकान पर छापा मारकर दुकानदार यशपाल सिंह से पूछताछ की। यशपाल ने पुलिस को बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी मोहर्रम अली ने सिम को मुजाहिद अली के पहचान पत्र पर खरीदा था।


उसके बाद पुलिस ने मोहर्रम अली को गिरफ्तार कर लिया। मोहर्रम ने पूछताछ में बताया कि मुजाहिद उसकी बेटी का जेठ है। वह अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता है। दो साल पहले जब उसने विरोध किया तो मुजाहिद ने उसे मारपीट करने के आरोप में जेल भिजवा दिया।

उसके बाद से ही वह मुजाहिद से बदला लेना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, मोहर्रम 1996 में कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का कारोबार करता था। वह फेरा के मामले में गिरफ्तार हुआ था। फिलहाल वह अपने घर पर मोबाइल रिचार्ज करने का दुकान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed