फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Warm welcome to Dharma Rakshak Yatra

Delhi NCR News: धर्म रक्षक यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके अनन्य सेवक भाई मती दास, भाई सती दास व भाई दियाला के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित धर्म रक्षक यात्रा मंगलवार को गुरु हरिकृष्ण नगर पहुंची। आनंदपुर साहिब से नगर कीर्तन के रूप में शुरू हुई यह यात्रा गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह से होते हुए देर शाम गुरु हरिकृष्ण नगर पहुंचकर रुकी।
विज्ञापन

यात्रा तिलक नगर मेट्रो स्टेशन, जनकपुरी जिला केंद्र, उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन, विकासपुरी, मनोहर नगर, काबुली चौक, संत नगर एक्सटेंशन, चौखंडी, राम नगर, केशोपुर मंडी, खंडा चौक, गुरु नानक विहार और चंदर विहार जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह संगतों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां शहीदी दिवस हमारे लिए सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने बताया कि गुरु साहिब की शहादत और अंतिम संस्कार दिल्ली में हुए थे, इसलिए दिल्ली संगत का इस दिवस के प्रति सम्मान ऐतिहासिक रूप से विशेष है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed