{"_id":"57efb6d84f1c1bd31c573a67","slug":"ward-offices-could-not-get-opend-due-to-protest-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के चलते नहीं खुल पाया वार्ड कार्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के चलते नहीं खुल पाया वार्ड कार्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-22 के सामुदायिक केंद्र में नगर निगम की ओर से खोले जा रहे वार्ड कार्यालय आरडब्यूलए ने विरोध कर दिया, जिसके चलते कार्यालय खोला नहीं जा सका। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महाबीर प्रसाद, एक्सईएन रमन शर्मा व एसडीओ राजपाल वर्मा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। विरोध को देखते हुए निगम अधिकारी व कर्मचारी सामान छोड़कर चले गए।
उद्घाटन के लिए स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा व निगमायुक्त सोनल गोयल को आना था, लेकिन विरोध की सूचना मिलने पर वे नहीं आए। कार्यक्रम को टाल दिया गया। बाद में निगम कर्मचारी कार्यालय में पहुंचाए गए कंप्यूटर व फर्नीचर आदि लेकर चले गए।
मौके पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बलजीत कौशिक ने सरकार के इस कदम की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि वह वार्ड आफिस के खिलाफ नहीं है परंतु प्रशासन को ऐसे कार्यालय चिंन्हित स्थानों पर खोलने चाहिए।
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन प्रशासन इसमें कार्यालय खोलकर कब्जा करना चाहता है। इस तरह की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर निगम प्रशासन को वार्ड कार्यालय खोलने ही है तो ऐसी जगह खोले, जहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस मौके पर राजकुमार ङ्क्षजदल, आकाश हंस, अमरनाथ शर्मा, देव सेठी, अनुराग अग्रवाल, जोगेंद्र मंगला, राजपाल, सरदार सुखदेव सिंह, योगेश चोपड़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।