फिल्म देख दो नाबालिगों ने फोन कर मांगे 18 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्में देखकर डॉन बनने की चाह में दो नाबालिगों ने गारमेंट व्यवसायी के बेटे को अगवा करने की धमकी देकर 18 लाख रुपये की मांग कर डाली। अनजान लोगों की कॉल से कारोबारी बुरी तरह डर गया।
मामले की सूचना उसने पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस आखिर आरोपियों तक पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में से एक कारोबारी के यहां सिलाई का काम करने वाला कारीगर है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। लड़कों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पकड़े दोनों लड़कों की उम्र 17 साल है
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार को पहाड़गंज निवासी गारमेंट कारोबारी चिन्नीलाल ने पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि अज्ञात शख्स ने उन्हें फोन कर 17 वर्षीय बेटे को अगवा करने की धमकी देकर 18 लाख रुपये मांगे हैं।
फौरन मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों की पहचान की। बाद में सोनिया विहार इलाके से पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े दोनों लड़कों की उम्र 17 साल है।
एक लड़का चुन्नीलाल की फैक्टरी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह चुन्नीलाल के बेटे के रहन-सहन को देखकर प्रभावित हो गया था। फिल्में देखकर उसने कारोबारी के बेटे को अगवा कर डॉन बनने की योजना बनाई। बाद में उसने अपने दोस्त को वारदात में शामिल कर व्यवसायी से रुपयों की मांग कर दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।