फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wandering on the streets will invoice in even-odd by former soldier

सम-विषम के लिए सड़कों पर घूमकर चालान करेंगे पूर्व सैनिक

Sat, 09 Apr 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Wandering on the streets will invoice in even-odd by former soldier

सम विषम फॉर्मूले का उल्लंघन करने वालों को इस बार सरकार बख्शने के मूड में नहीं है। दिल्ली सरकार इनफोर्समेंट कर्मियों के रूप में पूर्व सैनिकों से इस बार मोबाइल टीम की तरह काम लेगी।

विज्ञापन


यानी वह एक जगह खड़े होने के बजाए राजधानी की सड़कों पर घूमेंगे। जहां भी नियम को तोड़ने वाले चालक दिखेंगे, वहीं उनका चालान किया जाएगा। इसके लिए कुल 120 टीमों को सरकार वाहन उपलब्ध कराने के साथ एक स्मार्ट फोन भी देगी। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को पूर्व सैनिकों का दिल्ली सचिवालय पर परेड कराने के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार हम पिछली बार की तुलना में दस टीमें अधिक उतार रहे हैं। सभी टीम के पास गाड़ी होगी। यह दिल्ली के बॉर्डर इलाके में तैनात होंगे। इनके पास स्मार्टफोन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी भगाने की कोशिश की तो खैर नहीं

Wandering on the streets will invoice in even-odd by former soldier
सम-विषम फॉर्मूला

अगर कोई बॉर्डर से सम नंबर वाले दिन विषम नंबर की गाड़ी लेकर आता है और भागने की कोशिश करता है तो यह टीम उसे चेस करेगी। उस पर कार्रवाई होगी। टीम का शनिवार को प्रशिक्षण भी शुरू हो जाएगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि दिल्ली में सम विषम के दौरान पूरी दिल्ली में कुल 119 जगहों पर प्रदूषण स्तर की जांच होगी। इसमें पीएम (पर्टीकूलेट मैटर) 10 और पीएम 2.5 की जांच होगी। इसमें सड़कों के अलावा आवासीय और औद्योगिक इलाके भी शामिल होंगे। इसके लिए लाइव मॉनिटरिंग स्टेशन के साथ मोबाइल टीम भी तैनात की जाएगी। इनके पास आधुनिक यंत्र होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही सम विषम को लेकर हेल्प लाइन नंबर भी जारी करेगी।

सम विषम को लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से यह चेतावनी देना की उनके पेट्रोल की बिक्री घट जाती है, इसलिए वह रात में पंप बंद रखेंगे। इसे गोपाल राय ने कोरी बकवास बताते हुए कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की कोशिश है। अगर्र इंधन घट रहा है तो इससे वातावरण भी सुधर रहा है। इसके चलते आप पेट्रोल पंप बंद करने की चेतावनी देना महज सरकार को बदनाम करने की कोशिश है। सरकार सही दिशा में काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed