फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VVIP numbers will get in faridabad

शहर में ही मिलेगा वाहनों का वीवीआईपी नंबर

Thu, 20 Feb 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Feb 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
VVIP numbers will get in faridabad

वाहन का वीवीआईपी नंबर लेने के लिए लोगों को चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला प्रशासन को कुछ नंबरों को देने की अनुमति दे दी गई है, जिसमें 0022 से आगे के नंबरों की सीरीज शामिल है।

विज्ञापन


एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से वीवीआईपी नंबर की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक आदेश जारी कर एसडीएम को पावर दी गई है। वीवीआईपी नंबर के लिए फीस में किसी तरह की छूट नहीं दी गई है, लेकिन चंडीगढ़ जाने के झंझट से छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन


अब तक ऐसे नंबरों के लिए पहले एसडीएम कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था। रजिस्ट्र्रेशन के बाद चंडीगढ़ में विभाग के मुख्यालय जाकर नंबर की अनुमति लेनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार चंडीगढ़ जाने के बाद अधिकारी के न होने के कारण लोगों को मायूस होना पड़ता है। ऐसे में नया आदेश लोगों को राहत देगा। एसडीएम कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक माह में छह से सात लोग वीवीआईपी नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed