फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voters filled out the original forms incorrectly; now they are approaching the BLO with photocopies.

Delhi NCR News: गलत भर दिए मूल फॉर्म, अब फोटोकॉपी लेकर बीएलओ के पास पहुंच रहे मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अनजाने में अपने मूल फॉर्म गलत भर बैठे हैं। अब वह सही जानकारी के साथ उन्हीं फॉर्मों की फोटोकॉपी बीएलओ को सौंप रहे हैं। इससे सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और बीएलओ के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। यह स्थिति केवल किसी एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में सामने आ रही है।


दक्षिण दिल्ली स्थित मुनिरका के एक बीएलओ ने बताया कि जब वह घर घर जाकर भरे हुए फॉर्म लेने पहुंचे तो कई लोगों ने मूल फॉर्म की जगह उसकी फोटोकॉपी दे दी। पूछताछ करने पर मतदाताओं ने बताया कि उन्हें फॉर्म भरने का सही तरीका समझ में नहीं आया। पर्याप्त जानकारी न मिलने के कारण उन्होंने दोनों मूल फॉर्म में कई जरूरी जानकारियां गलत लिख दीं। गलती का पता चलने के बाद उनके पास सही जानकारी भरने के लिए नया मूल फॉर्म नहीं बचा, इसलिए उन्होंने फोटोकॉपी पर सही विवरण भरकर जमा कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed