{"_id":"c1089d9aaf70d253e9eae53b22bfe151","slug":"voter-awareness-program-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं वोट डाल कर आऊंगा, पप्पू नहीं कहलाऊंगा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं वोट डाल कर आऊंगा, पप्पू नहीं कहलाऊंगा’
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 21 Mar 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे हरियाणा में मतदान फीसद में इजाफा हो इसके लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग ने तमाम तरह के जागरूकता अभियान शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में जागरूकता अभियान के तहत हरियाणा रोडवेज ने प्रचार का अनोखा तरीका निकाला है। ‘मैं वोट डाल कर आऊंगा, पप्पू नहीं कहलाऊंगा’ स्लोगन के जरिए रोडवेज अपने यात्रियों को जागरूक कर रहा है। रोडवेज विभाग ने बसों के फ्रंट मिरर के ऊपर लगे स्क्रीन पर रूट के साथ वोट जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद डिपो और गुड़गांव डिपो की ओर से चलने वाली सामान्य बसों में लगाया गया है। क्योंकि इन बसों में चल रहे रूट स्क्रीन पर की-बोर्ड के जरिए आसानी से टाइप कर कुछ भी वर्ड इंसर्ट किया जा सकता है। इसके लिए हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी प्रशिक्षित भी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिना अनुमति प्रचार वाहन चलाने पर ‘आप’ को फटकार
फरीदाबाद डिपो से गुड़गांव और दिल्ली जाने वाली करीब 20 बसों में इसे लगाया गया है। जबकि गुड़गांव डिपो में इस पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। इन रूटों पर चलने वाली बसों में बाहर के साथ अंदर भी लगाया गया है। ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके।
पहले रूट की जानकारी दी जाती है, फिर वोटर जागरूकता के लिए ‘मैं वोट डाल कर आऊंगा, पप्पू नहीं कहलाऊंगा’ लिखा आता है। कुछ बसों में ‘वोटर बनने का है पैगाम, न चलेगी तीर से, न तलवार से अब बात चलेगी मतदान से’ स्लोगन लगाए गए हैं। एसी बस में तकनीक की वजह यह करना संभव नहीं है।
लंबी रूट पर चलने वाली बसों में हरियाणा रोडवेज ने सरकारी पोस्टर हटाकर राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी पोस्टर चस्पा दिया है।
यह भी पढ़ें: मायावती 25 को गुड़गांव में करेंगी रैली
इनमें नेशनल आइकन साइन नेहवाल और स्टेट आइकन टीवी अदाकारा मेघना मलिक मतदान के लिए अपील करती नजर आ रही है। पोस्टर में लिखा है कि क्या आप एक मतदान नहीं कर सकते हैं? 10 अप्रैल को मतदान करें, वोट नहीं करोंगे तो पप्पू कहलाओगे। यानी अपील के जरिए चुनाव आयोग मतदान फीसदी बढ़ाने पर काम कर रहा है।
गुड़गांव डिपो के ट्रैफिक मैनेजर, एनपी खत्री ने इस बारे में कहा कि चुनाव आयोग की सीडी से स्लोगन लेकर स्क्रीन पर डालने का कम दो दिनों में कर दिया जाएगा। बस स्टैंड से भी लोगों को जागरूकता के लिए उद्घोषणा कराई जाएगी।