फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voice of protest Tricolor in hands and slogan of Hindustan Zindabad

विरोध की आवाजः हाथों में तिरंगा, लबों पे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Sat, 21 Dec 2019 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Voice of protest Tricolor in hands and slogan of Hindustan Zindabad
protest - फोटो : अमर उजाला

तय तो पहले ही हो गया था कि जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर लोगों को इकट्ठा होना है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह सजग और सतर्क थी। लेकिन जब जुमे की नमाज के बाद लोग जामा मस्जिद के बाहर हजारों के हुजूम में निकलने लगे तो सब कुछ बदला हुआ था। 

विज्ञापन


लोगों के हाथों में तिरंगा था, होठों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में सब भाई भाई जैसे नारों पुरानी दिल्ली के इलाके के लिए एक अलग ही नजारा था। दीगर बात यह थी कि लोगों में नाराजगी भी थी लेकिन क्या मजाल कि कोई हिंसा जैसी बात भी करता। 
विज्ञापन


हालांकि शाम ढलने के साथ कुछ लोगों का सब्र जवाब दे गया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। 
दरअसल जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों को जब गुलाब के फूल देकर स्वागत किया गया, अंदाजा तभी लग गया था शुक्रवार के प्रदर्शन में गांधीगीरी से अपनी बात रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारी जब जामा मस्जिद से दिल्ली गेट की ओर बढ़े तो एकबारगी पुलिस को लगा कि माहौल बिगड़ जाएगा। इस भीड़ में प्रदर्शन कर रहे दरियागंज के अहमद तारिक ने कहा कि हम अपनी आवाज सरकार के सामने रख रहे हैं। कोई हिंसा नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा कर रहे हैं उनके साथ सख्ती होनी चाहिए। इतना कहकर वह भी हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़ गए। भीड़ में नमाज से लौटे हारुन, इश्तियाक और लइक ने बताया कि वह अपनी आवाज रखने के लिए आए है न कि कोई दंगा करने के लिए। 


हालांकि दोपहर एक बजे शुरू हुआ प्रदर्शन जब शाम के चार बजे तक चला तो उपायुक्त कार्यालय के बाहर खड़ी भीड़ ने एक बार फिर नमाज के वक्त पर अपना सिर झुका लिया। लेकिन अंधेरा होते होते माहौल पूरी तरह से बदल गया और आगजनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed