{"_id":"bb76a5635ef6172402a3bd3ae1312f91","slug":"vk-singh-snapped-on-nh-24-will-soon-get-rid-of-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके सिंह बोले-एनएच 24 पर जल्द मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीके सिंह बोले-एनएच 24 पर जल्द मिलेगी जाम से निजात
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 23 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही आपको एनएच-24 पर जाम और हादसों से निजात मिलेगी। जून-जुलाई में भूमिपूजन के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
यह जानकारी केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और सांसद जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में अपने एक साल के विकास की योजनाओं के दौरान दी।
उन्होंने दावा किया कि गाजियाबाद के विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। प्रयास गाजियाबाद को दिल्ली जैसा रूप देने का है। प्रदेश सरकार से भी सामंजस्य बैठाया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि उनका मूल तथ्य विकास है। जिलाधिकारी योजनाओं के लिए टेंडर कंपनियां तय करें। काम की गुणवत्ता जांचने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।
प्रदूषण नियंत्रण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सड़क, बिजली, पानी और सीवर का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए बजट की समस्या आड़े नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि मेरठ में जमीन का अड़ंगा फंसने से एनएच-58 पर काम नहीं हो पा रहा है। स्टेडियम के लिए 50 करोड़ स्वीकृत कराए गए हैं। केंद्र से शहरी और ग्रामीण दोनों केविकास के लिए बजट बढ़ोतरी कराई गई है।
शहर की सड़कों के लिए 32 करोड़ स्वीकृत कराए गए हैं। सांसद और विधायक निधि की निगरानी के लिए साफ्टवेयर तैयार हो रहा है।
इसके लागू होते ही किस क्षेत्र में कितने बजट से क्या हो रहा है, पता चल जाएगा। प्लास्टिक और कूड़े से बायोफ्यूल तैयार किया कराया जाएगा।
हिंडन की सफाई और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए एक विदेशी कंपनी देश में पहला प्रयोग गाजियाबाद में करेगी। इस मौके पर बलदेवराज शर्मा, आशु वर्मा, एसपी सिंह, अशोक मोंगा, नंदकिशोर गुर्जर, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मीरपुर हिंदू की बदहाली का ठीकरा प्रधान के सिर-सांसद ने कहा कि गोद लिए गांव मीरपुर हिंदू में ग्राम प्रधान बाहर के रहने वाले हैं। ग्रामीण विकास की योजना ही तैयार नहीं कर पा रहे हैं। अगले साल गांव चुनने की तलाश चल रही है।