नागरिकता कानूनः एक हफ्ते बाद सामने आया दिल्ली को जलाने का असली सबूत, वीडियो जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते कई दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। इस बीच 15 दिसंबर को इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया और इसकी शुरूआत जामिया नगर से शुरू होकर जामा मस्जिद, सीलमपुर और जाफराबाद तक पहुंची। इस कानून के खिलाफ राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट पर जबकि जामा मस्जिद के बाहर भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बता दें कि 15 दिसंबर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस पर विश्वविद्यालय के अंदर घुसकर छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। इसके बाद जामिया के छात्रों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, दिल्ली में तीन बसों को जलाए जाने पर जामिया की वीसी नजमा अक्तर ने कहा कि जामिया के छात्रों का इसमें हाथ नहीं है। एक बार के लिए पुलिस पर तीन बसों में से एक बस में आग लगाने का भी आरोप लगा।
वहीं, अब घटना के सात दिन बाद तीन वीडियो सामने आए हैं जिसमें उपद्रवी गाड़ियों में आग लगाते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि ये वीडियो 15 दिसंबर का है।
Delhi Police Sources: CCTV video emerges from December 15 that shows protesters burning a motorcycle. (1/3) pic.twitter.com/QumMltnCFE
— ANI (@ANI) December 22, 2019
दूसरा और तीसरा वीडियो
दूसरे वीडियो में प्रदर्शकारियों को एक मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालते साफ देखा जा सकता है।
Delhi Police Sources: CCTV video emerges from December 15 that shows protesters siphoning petrol from a motorcycle. (2/3) pic.twitter.com/L03Zu5prhK
— ANI (@ANI) December 22, 2019
वहीं, तीसरे वीडियो में प्रदर्शनकारी एक डीटीसी बस में आग लगाते दिख रहे हैं।
Delhi Police Sources: Visuals emerges from December 15 that shows protesters setting a DTC bus on fire. (3/3) pic.twitter.com/xdbNGfZkG3
— ANI (@ANI) December 22, 2019