फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vishal dadlani would make music for AAP in delhi election

नामी संगीतकार भी दिल्ली चुनाव में दिखाएंगे अपना हुनर

Sun, 25 Jan 2015 09:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
Vishal dadlani would make music for AAP in delhi election

एक तरफ राजधानी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का रविवार स्वागत कर रही थी, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता दिल्ली के कई इलाकों में पार्टी की टोपी पहनकर घूम रहे थे।

विज्ञापन


कोशिश आप के हक में हवा बनाने की थी। खास बात यह कि बज कैंपेन नाम से शुरू हुए इस अभियान में पार्टी ने दिल्ली के बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को उतारा है।
विज्ञापन


दरअसल, बाहर से बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता फिलहाल दिल्ली में हैं। इनमें इलाहाबाद, आगरा, लखनऊ, चंडीगढ़, पटना, मथुरा, गुड़गांव, कर्नाटक, बंगलूरू, मुंबई और पुणे जैसे शहरों के युवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह कि दूसरे राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं को दिल्ली के बारे में जानकारी नहीं हैं। पार्टी ने इन्हें बज कैंपेन में उतार दिया है। अभियान में टीम गोकलपुरी अपने उम्मीदवार फतेह सिंह के समर्थन में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरी।

आशुतोष ने की पदयात्रा

Vishal dadlani would make music for AAP in delhi election

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने उम्मीदवार के साथ पदयात्रा भी की। वहीं, आगाज और क्रांति टीम ने लाजपतनगर में प्रचार किया। ललकार और आकाश टीम लक्ष्मी नगर में थी।

जबकि टीम उत्सव ने सरोजनीनगर, इंकलाब ने करोलबाग, पैगाम एंड उमर ने राजीव चौक, स्वाभिमान ने साकेत स्थित सलेक्ट सिटी मॉल, जिद ने तीस हजारी कोर्ट के सामने, अग्नि एंड जुनून ने द्वारका सेक्टर-6 और टीम जल एंड जोश ने द्वारका सेक्टर-5 में अभियान चलाया।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि हर टीम में 15 से 25 युवा शामिल थे। सुबह 11 बजे से देर शाम तक युवाओं ने प्रचार किया। हाथ में प्ले कार्ड लिए युवा चौराहों पर खड़े होने के साथ नियमित तौर पर बाजारों में भी चक्कर लगाते रहे। प्ले कार्ड पर बिजली हाफ-पानी माफ लिखा हुआ था।

सोमवार से शुरू होगा फ्लैश मॉब

Vishal dadlani would make music for AAP in delhi election

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सोमवार से फ्लैश मॉब शुरू हो रहा। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के छात्र विंग पर है। इस अभियान में छात्रों की टीम नुक्कड़ नाटक करेगी।

इसके लिए संगीतकार विशाल डडलानी ने एक गीत भी गाया है। सार्वजनिक स्थानों पर छात्र गिटार बजाते हुए गीत गाएंगे। इस चुनाव प्रचार की अगुवाई खुद विशाल डडलानी, गुल पनाग और रघुराम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed