फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Virendra Sachdeva attacked the Arvind Kejriwal government

Delhi: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का आरोप, केजरीवाल सरकार ने बनाया दिल्ली जल बोर्ड को दिवालिया

Wed, 05 Apr 2023 06:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Apr 2023 06:24 PM IST
सार

वीरेंद्र सचदेवा का आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने पिछले आठ सालों में दिल्ली जल बोर्ड को दिवालिया संस्था बना दिया है। जलबोर्ड पर 71,000 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। यमुना सफाई के नाम पर करोडों रुपया बर्बाद किया गया।

विज्ञापन
Virendra Sachdeva attacked the Arvind Kejriwal government
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर यमुना सफाई के नाम पर घोटाला करने का आरोप मढ़ा है। कहा है कि इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले आठ सालों में दिल्ली जल बोर्ड को दिवालिया संस्था बना दिया है। जलबोर्ड पर 71,000 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। यमुना सफाई के नाम पर करोडों रुपया बर्बाद किया गया। इस संदर्भ में भाजपा दिल्ली के उपराज्यपाल को मांग पत्र देगी। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चार जून को यमुना के तट पर आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में शामिल होने की भी अपील की।

विज्ञापन


वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता पानी की किल्लत से जूझ रही हैं, झुग्गी बस्ती से लेकर पाश कॉलोनियों तक दिल्ली जल बोर्ड से लोगों को गंदा पानी आने की शिकायत है। अधिकृत कॉलोनी हो, झुग्गी बस्ती या स्लम बस्ती, सभी जगह नई पानी सप्लाई की पाइपलाइन डालने का काम ठप है। इसी तरह यमुना सफाई पर केजरीवाल सरकार ने 6,800 करोड़ रुपये की बर्बादी की है बावजूद यमुना पहले से अधिक मैली है।

विज्ञापन

सचदेवा ने कहा है कि लाभ में चलने वाला दिल्ली जल बोर्ड आज 71,000 करोड़ के कर्ज में और दिल्ली सरकार इस वित्त वर्ष 2023-24 का पूरा बजट भी झोंक दे तो भी इसे लाभ में नहीं ला सकती। दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी मानती है कि दिल्ली हरियाणा बार्डर स्थित पल्ला गांव पर जब यमुना दिल्ली में घुसती है तो उसका जल लगभग निर्मल होता है। यह खेद पूर्ण है कि विशेषज्ञों के अनुसार, यमुना अपनी कुल यात्रा लगभग 1,400 किलोमीटर की यात्रा में से केवल 34 किलोमीटर दिल्ली में बहती है पर यमुना के कुल प्रदूषण का लगभग 75 प्रतिशत दिल्ली से जुड़ता है।

यमुना सफाई संकल्प को लेकर आयोजित लोक संसद की मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोगों से अपील की है कि वह लोक संसद के स्वच्छ यमुना अभियान से जुड़े। चार जून को यमुना को बचाने के लिए प्रस्तावित मानव श्रृंखला का हिस्सा बने ताकि सरकार को यह बताया जा सके कि दिल्ली वाले अब निर्मल यमुना की मांग करते है, स्वच्छ पानी के लिए भी यह बेहद आवश्यक है। मानव श्रृंखला वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले लगेगी। इसमें पूरी दिल्ली को शामिल करने का लक्ष्य लोक संसद ने रखा है।

सचदेवा ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने आवश्यक छह आमोनिया ट्रीटमेंट प्लांट और लगभग 22 आवश्यक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगा पाई। यह शर्मनाक है कि छोटे नाले ही नहीं बड़े नालों का पानी भी बिना ट्रीटमेंट यमुना में गिर रहे हैं। दिल्ली की जनता और भाजपा दोनों मानते है कि यमुना सफाई घोटाले का खर्च राजनीतिक विस्तार अभियान में लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed