Delhi Liquor Policy: शराब घोटाला मामले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP को घेरा, जानें क्या कहा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अब यह साफ हो गया है कि क्यों राघव चड्ढा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घोटाले को नकारने की कोशिश करते थे। वहीं राघव चड्ढा ने इसी मामले पर पीसी भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब घोटाले से जुड़ी ईडी की चार्जशीट में राघव चड्ढा का नाम आने पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अब यह साफ हो गया है कि क्यों राघव चड्ढा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घोटाले को नकारने की कोशिश करते थे। चड्डा का नाम चार्जशीट में आना यह दर्शाता है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, विजय नायर समेत पूरी आम आदमी पार्टी का शराब के बड़े व्यापारियों से सांठगांठ कर पैसा उगाहते थे। चड्डा का नाम आने से अब पंजाब के कुछ बड़े शराब व्यापारियों से सांठगांठ का पता चल पाएगा। बेहतर होता राघव चड्डा इस पर अपनी सफाई देते क्योंकि इस घोटाले में आम आदमी पार्टी फंस चुकी है।
राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई
वहीं भाजपा की ओर से बयान आने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। उन्होंने पीसी के दौरान साफ कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देने चाहता हूं कि देशभर की मीडिया में सुबह से जो खबरे चल रही हैं। वह पूरी तरह से गलत हैं। शराब घोटाल मामले में ईडी की रिपोर्ट में मेरा नाम कहीं भी आरोपी या संदिग्ध के तौर पर नहीं है। मेरा नाम ईडी ने एक अभियुक्त के तौर पर चार्जशीट में नहीं दर्ज किया है।
मीडिया में मेरे खिलाफ चल रहीं गलत खबरें
उन्होंने चेतावनी दी कि गलत खबर फैलाने बंद किया जाए। ऐसा नहीं करने पर वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में राघव चड्ढा ने कहा कि न्यूज चैनलों, अखबारों और वेबसाइट्स पर जो भी उनसे संबंधित खबरे चलाई जा रही हैं, वह सभी तथ्यहीन हैं। देशभर में प्रचार किया जा रहा कि ईडी ने चार्जशीट में आरोपी बनाया है । ऐसा कुछ भी नहीं है। बीजेपी जानती है कि अगर कोई उसे रोक सकता है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं।