{"_id":"58de77d54f1c1b0b0563ec80","slug":"violence-in-oppo-by-so-called-hindu-yuva-wahini-members-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बनकर किया था ओपो में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बनकर किया था ओपो में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
नोएडा फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित ओप्पो कंपनी में चाईनीज अफसर द्वारा भारतीय तिरंगे का अपमान करने के मामले में कंपनी में खूब हंगामा हुआ था। इस हंगामे में हिंदू युवा वाहिनी के भी कुछ कार्यकर्ताओं ने कंपनी में जमकर बवाल मचाया था।
विज्ञापन
इस बात की पुष्टि खूफिया विभाग द्वारा की गई पूछताछ में भी हुई है। जिसमें कहा गया है कि कंपनी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के रूप में कुछ लोग घुसे थे और प्रदर्शनकारियों को उकसाया था।
विज्ञापन
जिले में हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि वह किसी तरह का उत्पात न करें। यदि कोई मामला है तो उसे कानून के दायरे में रहकर निपटवाएं।
विज्ञापन
किसी स्थान पर जाकर बवाल न करें और किसी को परेशान भी न करें। बिना किसी कारण के प्रदर्शन आदि भी नहीं करें। नोएडा की ओप्पो कंपनी में यदि किसी कार्यकर्ता ने ऐसा किया है तो उनकी पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।-मदन प्रधान, मंडल प्रभारी हिंदु युवा वाहिनी