{"_id":"5df6d63e8ebc3e87bf238cf0","slug":"violators-did-not-spare-the-bus-passengers-threw-stones-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवालियों ने यात्रियों को भी नहीं बख्शा, बस पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवालियों ने यात्रियों को भी नहीं बख्शा, बस पर बरसाए पत्थर
Mon, 16 Dec 2019 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
हिंसा का शिकार बस
- फोटो : अमर उजाला
जामिया नगर में हुई हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बस में मौजूद यात्रियों को भी नहीं बक्शा। उनकी मौजूदगी में कुछ बसों पर पथराव किया गया। इसमें कई यात्री जख्मी भी हो गए। अफरातफरी के बीच बस के चालक और परिचालकों ने यात्रियों को बस से उतारा।
विज्ञापन
इस बीच उपद्रव कर रहे लोगों ने वहां से गुजर रही कुछ बाइकों से पेट्रोल निकालकर बसों को आग के हवाले कर दिया। कुछ निजी कारों पर भी पथराव किया गया। मथुरा रोड पर चालक को उतारकर उसकी कार आग के हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
कलस्टर बस के चालक राजीव ने बताया कि माता मंदिर रोड पर वह बस को लेकर जा रहा था। इस बीच 150-200 लोगों ने उसकी बस को रोक लिया। कई लोगों के हाथों में डंडे और सरिये थे।
विज्ञापन
इससे पहले की वह कुछ समझ पाता भीड़ ने अचानक डंडों से बस के शीशों तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बस पर पथराव भी कर दिया। सवारी चीखने-चिल्लाने लगी। भीड़ में ही मौजूद कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पहले यात्रियों को उतार दिया जाए, लेकिन लोग नहीं मानें और तोड़फोड़ जारी रखी।
इसके बाद यात्री बस से कूद पड़े और बवालियों ने बस को आग के हवाले कर दिया। माता-मंदिर रोड, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, मथुरा रोड पर भीड़ के हंगामे को देखकर लोगों ने पीछे जाने में ही भलाई समझी।