फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vintage car rally in gurgaon

इन शाही कारों के अद्भुत नजारे के लिए तैयार हैं आप?

Sat, 01 Feb 2014 08:45 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 01 Feb 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
vintage car rally in gurgaon

साइबर सिटी गुड़गांव में शनिवार की दोपहर से आलीशान और शाही कारों का मजमा लगेगा। इसमें देसी-विदेशी विंटेज कारों और दुपहिया वाहनों का जलवा दिखेगा।

विज्ञापन


लोगों को यह नजारा डेनब पौलक्स की 21 गन सेल्यूट इंटरनेशनल विंटेज कार रैली में दिखाई देगा। इसे आयोजकों ने ऑटो शो नाम दिया है।

ऑटो शो में हिस्सा लेने के लिए विंटेज वाहन लाल किले से सुबह 10 बजे गुड़गांव के लिए रवाना होंगे। तकरीबन डेढ़ सौ कारें ऑटो शो के लिए सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में दोपहर एक बजे जुटेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:क्या आप तैयार हैं इस शाही सवारी के दीदार को?
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनेब एंड पोलक्स ग्रुप के प्रबंधन निदेशक मदन मोहन ने बताया कि इस शो के लिए एकत्र कारों को उनकी खूबियों को ध्यान में रखते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें वेस्ट मेंटेनेंस, सबसे पुरानी, सबसे आकर्षक और बेहतरीन डिजाइन जैसी चीजों के लिए कार-बाइक मालिकों को सम्मानित किया जाएगा।

रविवार की सुबह 11:00 बजे से विंटेज वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गुड़गांव ड्राइव के लिए छोड़ा जाएगा। विंटेज वाहन रैली में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की 10 कारें शामिल हैं। रैली के लिए देशभर की कुल 4,500 विंटेज कारों में से 70 कारें और 20 बाइकों का चयन किया गया है।

इनमें से 30 कारें हैदराबाद, बंगलूरू, मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, कानपुर, जयुपर और कोलकाता सहित देश के दूसरे हिस्सों से मंगवाई गई हैं। रविवार को गुड़गांव में रैली 11 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। लेजर वैली, ब्रिस्टल चौक, गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, सोहना रोड, राजीव चौक और सिग्नेचर टावर होते हुए लेजर वैली में समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed