फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vinod Kumar Binny may contest to TMC in LS election

ममता की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे बिन्नी!

Tue, 11 Mar 2014 09:23 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
Vinod Kumar Binny may contest to TMC in LS election

आम आदमी पार्टी (आप) से नाता तोड़ने के बाद लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी अन्ना के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मंच पर नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल इसकी चर्चा जोरों पर थी कि टीएमसी के प्रचार का जिम्मा संभालने के बाद अन्ना हजारे आप पर सबसे अधिक निशाना साधेंगे। ऐसे में मंगलवार को महाराष्ट्र सदन में टीएमसी के मुकुल राय, अन्ना हजारे और विनोद कुमार बिन्नी की बैठक से इस बात ने और जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन


यहीं नहीं चर्चा यह भी है कि विनोद कुमार बिन्नी पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। आप ने यहां से महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हो सकती है घोषणा!

Vinod Kumar Binny may contest to TMC in LS election

आम चुनाव में अन्ना हजारे टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के समर्थन में दिल्ली में रैली कर रहे हैं। रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में अन्ना के साथ बिन्नी भी मंच पर दिखेंगे।

मालूम हो कि ममता बनर्जी को अन्ना हजारे का समर्थन मिलने के बाद पार्टी दिल्ली की सातों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। अन्ना इन उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में समर्थन जुटाएंगे।

बुधवार को आयोजित इस रैली में कुछ बडे़ नाम टीएमसी ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें वह लोग भी होंगे जिन्हें आम आदमी पार्टी में तवज्जो नहीं मिली या अन्ना के साथ आंदोलन से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed