Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers of Paldi vented their anger before the SDO; received an assurance of a resolution within four days.

Delhi NCR News: एसडीओ के सामने पलड़ी के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चार दिन में समाधान का मिला भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विभाग का कार्यालय घेरा, पांच हजार से अधिक है आबादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के पलड़ी गांव में पिछले चार माह से बनी पेयजल संकट की समस्या को लेकर शुक्रवार को गांव के दो दर्जन से अधिक जिम्मेदार लोग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने विभाग के एसडीओ से मुलाकात कर कार्यकारी अभियंता अमित संडीला के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5500 की आबादी वाला गांव लंबे समय से पानी की गंभीर किल्लत झेल रहा है। गांव के अधिकांश नल सूखे पड़े हैं, जिससे लोगों को 1500 तक खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव तक आने वाली मुख्य पेयजल लाइन पर कई जगह अवैध कनेक्शन होने के कारण पानी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन हटाने, गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्थायी समाधान होने तक विभाग की ओर से मुफ्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण चक्का जाम और आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कार्यकारी अभियंता अमित संडीला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विभाग चार दिनों के भीतर पानी की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article