{"_id":"cae6280847cf77503ea3df2656ca67bf","slug":"villagers-of-ballabhgarh-terrified-from-dangerous-animal-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक जानवर की आशंका से घरों में बंद हुए लोग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक जानवर की आशंका से घरों में बंद हुए लोग!
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 09 Sep 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में नरियाला गांव के पास सोमवार की रात दो बछड़े किसी जानवर के हमले से मर गए।
विज्ञापन
सुबह दोनों को मरा देखकर गांव में किसी खतरनाक जानवर के घुस आने का शोर मच गया। लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना पर मौके पर पहुंची वन्य प्राणी विभाग की टीम ने एक घंटे तक गांव के आसपास भी निरीक्षण किया। हालांकि किसी जानवर के निशान नहीं मिले हैं। दोनों बछड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर डेल चंद सागर ने बताया कि मौके का मुआयना कर लिया गया है। शुरुआती जांच में दोनों की मौत कुत्ते के काटने से लग रही है। हालांकि जांच चल रही है।
विज्ञापन
चिकित्सकों से दोनों के पोस्टमार्टम के लिए कहा गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी। गांव में या आसपास कोई पैरों के निशान नहीं मिले हैं। लोगों में दहशत कम करने और सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग गांव पर नजर रखे है।
विज्ञापन