{"_id":"6a42bf5f2d6fd9274c0fd72a","slug":"villagers-distressed-by-the-poor-condition-of-the-gohana-shikarava-road-even-light-rain-creates-pond-like-conditions-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1010-113196-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोहाना-शिकरावा मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, हल्की बारिश में बन जाती है तालाब जैसी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोहाना-शिकरावा मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, हल्की बारिश में बन जाती है तालाब जैसी स्थिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना।
गोहाना गांव का गोहाना-शिकरावा मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। कीचड़ और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर पंचायत के प्रति भी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। स्थानीय निवासी कमल, नरेश, सेकुल और वकील ने बताया कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो यह मार्ग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
क्या कहते हैं अधिकारी
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु ने बताया कि गोहाना-शिकरावा मार्ग की खराब स्थिति का मामला उनके संज्ञान में आया है। विभाग शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत कराएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।