{"_id":"431065f6dd58328d276a823f4b911f36","slug":"villagers-complaint-that-wife-killed-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर पैसों के लिए पति की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर पैसों के लिए पति की हत्या का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 20 Jul 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली के महमदपुर जादो गांव के लोगों ने शनिवार को कोतवाली पर थाना दिवस में डीएम और एसएसपी को पत्र देकर शिकायत की।
विज्ञापन
इसमें गांव की एक महिला पर अपने पति की हत्या कराने का आरोप भी लगाया गया है। गोपी चंद ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई ने कुछ जमीन बेची थी, जिसमें करीब 30 लाख रुपये मिला था।
विज्ञापन
आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने किसी मिलने वाले व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी और मामले को हादसे में बदल दिया। जब लोगों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो उसकी पत्नी ने इंकार कर दिया। चूंकि मृतक के गले पर नाखून और रस्सी के निशान थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कोशिश भी की लेकिन पत्नी ने डॉक्टरी कराने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने डीएम एवी राजामौली और एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह से शिकायत करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई।
डीएम और एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी संभव कार्रवाई होगी उसे कराया जाएगा। शिकायतकर्ताओं में गोपाल, राकेश कुमार, लालसाहब, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, हरकिशन, रोहताश सिंह, प्रदीप कुमार और ब्रह्मजीत आदि के हस्ताक्षर मौजूद रहे।