{"_id":"67e5135029e5c7b1d70ce226","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-a-dairy-vehicle-in-garhmukteshwar-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डेयरी की गाड़ी की टक्कर से ग्रामीण की मौत, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव गेट पर रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डेयरी की गाड़ी की टक्कर से ग्रामीण की मौत, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव गेट पर रखकर किया हंगामा
Thu, 27 Mar 2025 02:29 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:29 PM IST
सार
गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ गांव में डेयरी क्राफ्ट के वाहन की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को डेयरी क्राफ्ट के गेट पर रखर हंगामा किया।
विज्ञापन
रोती-बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव बहादुरगढ़ निवासी सुभाष (55) की बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के निकट स्थित डेयरी क्राफ्ट के वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को डेयरी के गेट पर रखकर हंगामा किया। वहीं, बहादुरगढ़ का बाजार भी बंद करा दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर रही है।
विज्ञापन
सुभाष दुकानों पर ब्रेड आपूर्ति करने का काम करते थे, जो बृहस्पतिवार को मोपेड़ पर सवार होकर ब्रेड आपूर्ति करने जा रहे थे। वह किसी काम से डेयरी क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सामने रूक गए। इसी दौरान कंपनी की गाड़ी सामान लेकर वहां पहुंची, जिसकी टक्कर से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होंने गाड़ी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए शव को डेयरी के गेट पर रख दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना पुलिस का कहना है कि मामले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी चालक की भी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मृतक के परिजनों की हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।